भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार का सिवनी जिले में संगठन आत्मक प्रवास संपन्न हुआ श्री पाटीदार के साथ संभाग के प्रभारी श्री अतीत पवार सह प्रभारी श्री जय किशोर चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राम पटेल जी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राव उदय प्रताप जी उपस्थित रहे श्री पाटीदार बालाघाट से सिवनी जिले के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर बहराइ बरघाट में पूजन अर्चन एवं वृक्षारोपण कर प्रवास की शुरुआत की उसके बाद बरघाट के धरना जावर कटी कोसमी चौराहा भाजपा कार्यालय बरघाट नगर पंचायत बरघाट पिंडरई कल चौक गणेश मंदिर शिवनी एवं टैगोर वार्ड में छात्रों से संवाद करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बाहुबली चौक पहुंचे जहां पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गाजे बजे के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया साथ ही प्रदेश अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने फलों से तोला तदुपरांत श्री पाटीदार जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया फिर प्रदर्शनी का अवलोकन किया भाजपा कार्यालय में जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने श्री पाटीदार का स्वागत किया उसके बाद श्री पाटीदार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तदोपरांत श्री पाटीदार जिले के वरिष्ठ नेताओं से मिलने उनके निवास पहुंचे श्री पाटीदार शादी समारोह में भी शामिल हुए रात्रि विश्राम सिवनी में करने के पश्चात सुबह प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार छिंदवाड़ा जिले के प्रवास में रवाना हुए श्री पाटीदार के प्रवास में भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन जिला भाजपा के तीनों महामंत्री श्री संतोष अग्रवाल श्री गजानंद पंचेश्वर श्री मुकेश बघेल विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन श्री कमल मर्सकोले मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री प्रितपाल सिंह बघेल पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे श्री प्रेम तिवारी नगर पालिका के अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोदिया जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती मालती मुकेश डेहरिया किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप राय के अलावा भारतीय जनता पार्टी जिले के पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी वरिष्ठ जन कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रितपाल सिंह बघेल ने कहा की निश्चित ही प्रदेश अध्यक्ष जी के इस दौर से पिछड़ा वर्ग मोर्चा में नई ऊर्जा आएगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना रहेगा  पिछड़ा वर्ग मोर्चा आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छूएगा और नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

 

Leave A Reply

Exit mobile version