भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर एडवोकेट आलिया खान ने ग्रहण की बीजेपी की सदस्यता।।।

पन्ना मध्यप्रदेश

आज के दौर में लोग किसी बड़े राजनेता से प्रभावित न होकर विचारधाराओं से अधिक प्रभावित हो रहे हैं जिस कारण पार्टी को भी मजबूती मिलती है। साथ ही अपने व्यवस्थित एवं अनुशासनित कार्यशैली से प्रभावित होकर युवा एडवोकेट आलिया खान ने भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।।

अपने शब्दों मे आलिया खान ने बताया कि पार्टी की विचारधारा है और भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा का जो व्यक्तित्व और विचारधारा है उससे प्रेरित होकर मैंने बीजेपी सदस्यता ग्रहण की है और साथ ही कि पार्टी को आगे बढ़ाने का भरपूर प्रयास करूंगी।।

भाजपा के साथ इस नए सफर को लेकर आलिया खान के शुभचिंतको एवं अन्य जानने वाले लोगों ने व इनके मित्रों ने बधाईयां दीं।।।

रिपोर्ट
आशिफ खान

Leave A Reply

Exit mobile version