रायपुर
भक्ति और सेवा का संगम: स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर में 15 वर्षों से अनवरत जारी है कुबेर राठी का विशाल भंडारा
रायपुर: राजधानी के स्टेशन रोड स्थित नर्मदापारा में आस्था और सेवा की एक अनूठी मिसाल देखने को मिल रही है। यहाँ प्राचीन सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर में समाजसेवी कुबेर राठी के सौजन्य से आयोजित होने वाला साप्ताहिक भंडारा पिछले 15 वर्षों से श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। शनिवार को एक बार फिर पूरा परिसर ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा और सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।web.whatsapp 10 4
2009 से सेवा का अटूट संकल्प
उल्लेखनीय है कि कुबेर राठी जी द्वारा यह पुनीत कार्य सन 2009 से निरंतर संचालित किया जा रहा है। सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर समिति के सहयोग से आयोजित इस भंडारे की तैयारी शनिवार तड़के से ही प्रारंभ हो जाती है। इस नेक कार्य में शहर के कई अन्य समाजसेवी संगठन भी राठी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना सहयोग प्रदान करते हैं।
कर्तव्यनिष्ठता की मिसाल: स्वयं संभालते हैं कमान
भंडारे की व्यवस्था को लेकर पुलिसवाला न्यूज़ के ब्यूरो चीफ मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि मैं हर शनिवार इस आयोजन के कवरेज में आता हु मैने सदा देखा कि कुबेर राठी जी केवल आयोजक की भूमिका में नहीं रहते, बल्कि वे स्वयं भोजन निर्माण से लेकर प्रसाद वितरण तक की पूरी प्रक्रिया में सक्रिय रूप से मौजूद रहकर व्यवस्था संभालते हैं। उनकी इसी सादगी और सेवा भाव के कारण मंदिर समिति के सदस्य और आने वाले भक्तगण उनकी मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हैं।
पुलिसवाला न्यूज़ से चर्चा के दौरान श्री राजकुमार राठी (समाजसेवी एवं राजनेता, छोटे भाई) ने बताया कि
“भैया का दिल बचपन से ही बहुत बड़ा है। मैंने उन्हें सदैव समाजसेवा और जनहित के कार्यों में ही तल्लीन देखा है।”
हर भक्त , मुसाफिर करता है प्रशंसा

रेलवे स्टेशन के समीप होने के कारण यहाँ बड़ी संख्या में राहगीर और स्थानीय भक्त प्रसाद लेने पहुँचते हैं। सुचारु और व्यवस्थित प्रबंधन के कारण यहाँ कभी अव्यवस्था की स्थिति निर्मित नहीं होती। भक्तों का मानना है कि कुबेर राठी जी का यह समर्पण शहर के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। सभी श्रद्धालुओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव

Leave A Reply

Exit mobile version