बिलासपुर ब्रेकिंग–छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।जहां पर दो पक्षों (दो समुदाय) में हुए विवाद ने तूल पकड़ते हुए पूरे मामले को गरमा दिया है।इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर बिलासपुर एसएसपी सहित विभाग के आला अधिकारी और सभी थाने के पुलिस बल मौके पर पहुंचकर हालात को काबू करने की कोशिश में लगे हुए।बताया जा रहा कि मामला कोतवाली थाने के अंतर्गत खपरगंज इलाके का है।मारपीट और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों ने किया पथराव।पथराव में कई लोगों को आई चोटें।पुलिस द्वारा हल्का बल और अश्रुगैस से स्थिति को काबू किया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज का मामला।विवाद के बाद इलाके में तनाव का माहौल।दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी मौके पर आला अफसरों समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।स्थिति पर पुलिस की लगातार नजर, इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई।दोनो पक्षो के तीन लोगो सहित कुछ पुलिस कर्मियों को चोट लगने की खबर सामने आ रही है। कोतवाली थाने के आसपास सभी तरफ बेरिगेट लगा दिये गये है। एसएसपी रजनेश सिह की बिलासपुर वासियों से अपील *बिलासपुर शहर संस्कारधानी है किसी प्रकार की अफवाहो में ना आये* आगे जाँच जारी है जो गलत होंगे उन पर कार्यवाही की जाएगी।

 

रिपोर्टर- राजा जंक्यानी

Leave A Reply

Exit mobile version