बिलासपुर पुलिस द्वारा सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने हेतु “ई-रिक्शा डिजिटल पंजीकरण एवं नागरिक सुरक्षा नेटवर्क” का भव्य शुभारंभ चेतना भवन, पुलिस लाइन में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि IG बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग एवं SSP श्री रजनेश सिंह रहे, साथ ही नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे भी उपस्थित रहे।
इस योजना की मुख्य बातें:
– प्रथम दिवस ही 3000 से अधिक ऑटो चालकों ने QR कोड के माध्यम से डिजिटल पंजीयन कराया।
– प्रत्येक ई-रिक्शा को विशिष्ट डिजिटल ID एवं QR कोड दिया जाएगा, जिसे यात्री स्कैन कर चालक की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
– इससे महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा मजबूत होगी और आपात स्थिति में जानकारी साझा करना आसान होगा।
– जिले के सभी चौक-चौराहों पर अभियान चलाकर 3 दिवस में सभी ऑटो का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।
IG श्री गर्ग ने कहा कि ऑटो चालक पुलिस के अभिन्न सहयोगी हैं और उनकी पहचान सुनिश्चित होने से यात्रियों में विश्वास और सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। यह पहल छत्तीसगढ़ में अपनी तरह की पहली पहल है जो सुरक्षित सफर की नई पहचान बनेगी।
कार्यक्रम में ASP रामगोपाल करियारे, ASP पंकज पटेल, मधुलिका सिंह सहित सभी CSP, SDOP, थाना प्रभारी, गणमान्य नागरिक एवं 5000 से अधिक ऑटो चालक उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट शंकर अघिजा 909897070
