रायपुर कमिश्नरेट की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं खम्हारडीह पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शंकर नगर स्थित रेमेडी सेलून एवं वेलनेस सेंटर के पास से 14.73 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ आशा नायक, कृष्णा तिवारी और ट्रांसजेंडर हेमंत थापा को गिरफ्तार किया है। जब्त ड्रग्स की कीमत लगभग 1,47,300 रुपये बताई गई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 405/26, धारा 21सी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ड्रग्स नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव।
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़।

Comments are closed.