रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं गंज थाना पुलिस ने ऑनलाइन बैटिंग साइट jmdbet777.com का पैनल संचालित करने वाले फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी (45) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 9 माह से फरार था।
पुलिस ने पूर्व में इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹37.50 लाख नकद सहित कुल लगभग ₹92.50 लाख की संपत्ति जब्त की थी। मुख्य आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Comments are closed.