आज़ दिनांक 21 नवंबर 2026 को जिला न्यायालय अशोकनगर के निर्देशानुसार नगर चंदेरी में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। महेंद्र सिंह व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड चंदेरी के नेतृत्व में केंद्रीय विद्यालय के सामने वाईपास चंदेरी मार्ग पर सिर्फ स्कूलों में संचालित निजी वाहन की सघन चेकिंग की गई।इन निजी वाहनों की चेकिंग का मुख्य उद्देश्य बच्चों को लाने ले जाने वाले निजी वाहन का निरीक्षण करना था।इन निजी वाहनों की चेकिंग में इन वाहनों में क्षमता से अधिक छात्र छात्राओं को बिठाया गया था लगभग 16 निजी वाहन जो ओवर लोड भरें हुए पाए गए इनमें क्षमता से अधिक एक एक वाहन में 25-28 बच्चों को बिठाया गया था जिन पर कार्रवाई कर मौके पर ही उन वाहनों की चालानी कार्रवाई की गई। यह सभी निजी वाहन केंद्रीय विद्यालय के छात्र छात्राओं को लाने ले जाने के लिए लगें थे।जिन वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई उन वाहनों के स्टाफ को निर्देशित भी किया गया है कि भविष्य में वाहनों में आरटीओ से निर्धारित सवारी ही बिठाएं और सुरक्षित रहे। महेंद्र सिंह व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड चंदेरी के साथ न्यायालयीन स्टाफ आशीष शर्मा रामनिवास रावत गजेंद्र कोष्टी,आई टी असिस्टेंट दीपक वर्मा एवं पुलिस स्टाफ  एस आई देवलाल कोली एसआई  मेखलाल भल्लवी,हेड कांस्टेबल कमलेश माली, पुष्पेंद्र लोधी कांस्टेबल दिलीप ओझा तेजसिंह प्रकाश भील मोबाइल कोर्ट की टीम में शामिल रहे

पुलिसवाला न्यूज़ चंदेरी
पत्रकार सैयद आबिद हाशमी

Leave A Reply

Exit mobile version