बिलासपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दिनांक 17 अक्टूबर 2026, दिन शनिवार, समय संध्या 5:00 बजे महामाया मंदिर रतनपुर, बिलासपुर में भव्य एवं ऐतिहासिक चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत 51 पंडितों के द्वारा सामूहिक शंख नाद से होगी, जिसकी दिव्य एवं अलौकिक ध्वनि से पूरा अरपा रिवर तट गूंज उठेगा।
शंख नाद के पश्चात 11 पंडितों के द्वारा आरपा महा आरती की जाएगी, जिसमें अरपा मैया की आरती उतारी जाएगी।
श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था –
चुनरी यात्रा में सम्मिलित होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पर शुद्ध पेयजल, चाय-कॉफी, शरबत और अल्पाहार की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह मेडिकल एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी रखी गई है।

यात्रा का रूट – चुनरी यात्रा महामाया चौक, बिलासपुर से प्रारंभ होकर सेंदरी, भैरव बाबा मंदिर होते हुए रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर में संपन्न होगी।
यात्रा के संपन्न होने के पश्चात महामाया मंदिर के मुख्य द्वार पर 51 पंडितों के द्वारा शंख नाद एवं 11 पंडितों के द्वारा भव्य महामाया आरती का दिव्य आयोजन होगा।
यात्रा के दौरान उमड़ने वाली अभूतपूर्व भीड़ और जनसैलाब को देखते हुए व्यापक सुरक्षा एवं सेवा व्यवस्था की गई है।
आयोजक आशीष मोनू अवस्थी जी ने समस्त बिलासपुर वासियों से संध्या 5 बजे अरपा रिवर व्यू में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने की अपील की है।
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
9098970709







