इंदौर
नवरात्रि में बिजासन माता मंदिर में भारी भीड़ के बीच एक मासूम अपने माता-पिता से बिछड़ गया।
बिजासन मंदिर क्षेत्र में यातायात प्रभारी मोहनी गोयल, सूबेदार जागृति बिसेन, आरक्षक सोनू और कुसुम ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान भीड़ में 4 साल का मासूम काव्यांश सागोरे पिता राकेश सागोरे से बिछड़ गया और रोने लगा।
कुछ लोगों ने बच्चे को रोता देख यातायात पुलिस के पास पहुँचाया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत बच्चे को संभाला और मंदिर परिसर में लगे माइक सिस्टम से लगातार अनाउंसमेंट करवाया।
पुलिस की तत्परता से कुछ ही देर में बच्चे के माता-पिता का पता चल गया और मासूम काव्यांश को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर माता-पिता ने यातायात पुलिस का आभार जताया।
रिपोर्ट – मनोज कुमार शर्मा, इंदौर







