गरियाबंद

बाल-बाल टला बड़ा हादसा

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच फॉरेस्ट परिसर में एक विशालकाय पेड़ अचानक भरभराकर खड़ी बोलेरो वाहन पर गिर पड़ा। पेड़ के भारी वजन से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय वाहन में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।

इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही और खतरे की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते जर्जर एवं जोखिमपूर्ण पेड़ों की पहचान कर उनकी कटाई-छंटाई कर दी जाती, तो शायद इस तरह की घटना टाली जा सकती थी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी फॉरेस्ट कॉलोनी में पेड़ गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो चुकी है। बावजूद इसके खतरे वाले पेड़ों को हटाने की दिशा में समय पर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। अब इस ताजा हादसे के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जोखिमपूर्ण पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य शुरू किया गया है।

सवाल यह है कि क्या प्रशासन हर बार किसी हादसे का इंतज़ार करता है? यदि पहले ही संवेदनशीलता दिखाई जाती, तो न जान-माल का नुकसान होता और न ही लोगों की सुरक्षा पर बार-बार खतरा मंडराता।

 

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

Leave A Reply

Exit mobile version