थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने पर्व की खुशियां आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का दिया संदेश
ढीमरखेड़ा। धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व पर ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा लेकर आए।
थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार की खुशियां आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं। दीपावली के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, आतिशबाजी सावधानीपूर्वक करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाया कि त्योहार के दौरान पुलिस आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहेगी। अंत में थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने सभी क्षेत्रवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की मंगलकामनाएं देते हुए सुखद, सुरक्षित और उल्लासपूर्ण दीपावली मनाने का संदेश दिया।
रिपोर्ट जितेन्द्र मिश्रा

