ग्राम मोहदी में महानदी घाट के पास बिना वैध दस्तावेज के रेत परिवहन करते मिला ट्रैक्टर-ट्रॉली, पुलिस ने की वैधानिक कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों एवं अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 04.11.2026 को थाना ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम मोहदी स्थित महानदी घाट के पास सड़क पर एक पावरट्रैक कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP 54 ZB 2735 ट्रॉली में रेत भरकर परिवहन करते हुए पाया गया। पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर चालक से ट्रॉली में भरी रेत के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

उक्त रेत का अवैध परिवहन पाए जाने पर पुलिस द्वारा रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

सराहनीय भूमिका

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक महिमा रघुवंशी, प्रधान आरक्षक उदयपाल सिंह, आरक्षक डूमनदास, गंधर्व सिंह एवं रंजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्ट जितेन्द्र मिश्रा

Leave A Reply

Exit mobile version