म प्र जन अभियान परिषद
विकास खण्ड गंधवानी-जिला धार
धार, मध्यप्रदेश
गंधवानी,
रिपोर्ट अजय लछेटा
म प्र जन अभियान परिषद विकासखंड गंधवानी जि.धार के मार्गदर्शन में आज दिनांक 28/07/26 को ( प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम) अन्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय संवाद बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मा सरस्वत्ती के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक सह प्रशिक्ष्ण का शुभारंभ कर परिचय सत्र के साथ की गई।
आयोजित बैठक में नवांकुर संस्था मा नर्मदा देवि स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष राकेश मोटसरा , हरिओम मालवीय सामाजिक कार्यक्रता नवांकुर सखी पियु गुप्ता, चन्दा पाटीदार, राजेश गेहलोत पैसा एक्ट ब्लॉक समन्वयक नवांकुर संस्था गंधवानी- सामाजिक विकास सेवा समिति अध्यक्ष संतोष सावरा, वासली आदर्श सेवा समिति अध्यक्ष भारत डोडवे ,चुन्पीया ग्राम विकास समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह अखाडे, राकेश मोटसरा जी द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियो का ,एक पेड मा के नाम अभियान, पर आगे अपनी कार्य योजना बनाकर पोधारोपण करने के लिए प्रेरित किये एवं नशा मुक्त शपथ व स्वैच्छिकता शपथ दिलवाई गई,
बैठक मे रोहिणी सामाजिक विकास समिति अध्यक्ष दिनेश सिंगार जी द्वारा जन अभियान परिषद की अवधारणा, उद्देश्य एवं परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के कार्यों से अवगत कराया गया। तथा प्रस्फुटन समिति द्वारा किए गए कार्यों को प्रस्फुटन समिति के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से एंट्री करने के बारे में बताया।
विकास खण्ड समन्वयक दयाराम मुवेल द्वारा संवाद बैठक के उद्देश्य एवं निर्धारित एजेंडे पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि आगामी माह में परिषद द्वारा निर्धारित अगस्त माह की कार्ययोजना गतिविधियों का आयोजन किया जाना है जिसमें बी एस डब्ल्यू एवं एम एस डब्ल्यू प्रथम वर्ष हेतु नवीन छात्र प्रवेश अभियान,हर घर तिरंगा अभियान, एक पेड़ मां के नाम अभियान, हरियाली यात्रा,12 अगस्त को स्वैच्छिकता पर्व,आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई ,हरिओम मालवीय जी ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियो को पोर्टल पर अपलोड करने एंव मीडिया समाचार सोशल मीडिया मे प्रचार-प्रसार से अवगत करवाया
संवाद बैठक सह प्रशिक्षण मे मेन्टर चत्तरसिह वास्केल, करणसिंह सोलंकी, रामकुंवर रावत, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष भारत भिडे, नानसिह रावत, एंव अन्य समितियो अध्यक्ष, सचिव सदस्य उपस्थित हुए
बैठक सह प्रशिक्ष्ण का संचालन मोहित सोलंकी, द्वारा किया गया।

