मैहर विधायक श्री चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने प्रसारण को देखा व सुना
मैहर मध्य प्रदेश
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं से वर्चुअल संवाद किया। कार्यक्रम का प्रसारण प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय, मैहर के सभाकक्ष में हुआ। इस दौरान मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी के संवाद को वर्चुअल माध्यम से देखा एवं सुना।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने खेलों के महत्व, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।
रिपोर्टर आशीष चतुर्वेदी मैहर

