इंदौर

भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश के मेधावी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश सरकार 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये देगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव *1 सितंबर को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर* में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से *304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये* की राशि छात्रों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।

कौन होंगे पात्र:

स्कूल शिक्षा विभाग की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत वे छात्र पात्र होंगे जिन्होंने 12वीं की परीक्षा *प्रथम प्रयास में 75% या अधिक अंकों* से उत्तीर्ण की है।

सरकार का उद्देश्य मेधावी छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है ताकि वे लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन अध्ययन और ई-लर्निंग का लाभ ले सकें।

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply

Exit mobile version