इंदौर
इंदौर। नशे के कारोबार के खिलाफ इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। क्राइम ब्रांच ने MR-10 रोड पर घेराबंदी कर 4 तस्करों को 39.95 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। आरोपी दो बाइक पर संदिग्ध हालत में बैठे थे। तलाशी में उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई। जप्त माल की कीमत 5 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।
चारों आरोपी बाणगंगा क्षेत्र के रहने वाले आदतन अपराधी हैं। इन पर पहले से ही लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और NDPS के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क की जांच कर रही है।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर
