इंदौर
पुलिस का सराहनीय कार्य लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मास्टरमाइंड 25,000 का इनामी राहुल सिंह राठौर, पुलिस की गिरफ्त में
इंदौर शहर में लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्यापारियों को व्यवसायियों को धमकी देने के मामले में पुलिस आयुक्त नगर इंदौर ने संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे,, इसी क्रम में एसआईटी टीम ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपी राजपाल चंद्रावत निवासी नागदा से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर राहुल सिंह राठौर उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम बिंजाना जिला देवास को गिरफ्तार कर लिया,, पूछताछ में आरोपी राहुल सिंह राठौरने पूर्व में गिरफ्तार राजपाल चंद्रावत का मुख्य सहयोगी रहा था,,आरोपी ने इंदौर के व्यापारियों एवं व्यवसाइयो के घर कार्यालय एवं अन्य स्थानों की रेकी कर गैंग से जुड़े व्यक्तियों के लेन-देन एवं सभी अपराधिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी,,
आरोपी राजपाल ने ये भी बताया गैंग को हथियार तकनीकी एवं अन्य सहायता उपलब्ध और फायरिंग व रैकी करने के लिये लडके उपलब्ध करवाता था,, आरोपी राहुल सिंह राठौर का आपराधिक रिकॉर्ड भी पुलिस के सामने आया है,, जिसकी पूरी जाँच कर जानकारी जुटाई जा रही हैं ,, अभी तक लॉरेंस विश्नोई गैंग के मामले में 06 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं जिनके नाम इस प्रकार है
1.राजपाल चंद्रावत निवासी नागदा ।
2.सोनू उर्फ रितेश खंगार (सोलंकी) निवासी इंदौर।
3.सचिन उर्फ वेद प्रकाश शर्मा निवासी उज्जैन ।
4.नाना उर्फ रोहित बर्रा निवासी उज्जैन।
5. कुलदीप निवासी ग्राम कसारी चौहान जिला रतलाम ।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर






