फिरोजाबाद
फाइनल में आगरा को हराया, SSP आदित्य लांग्हे ने विजेता टीमों को दी बधाई
फिरोजाबाद।पुलिस लाइन ग्राउंड फिरोजाबाद में आज दिनांक 13-09-2026 को 19वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता-2026 (आगरा जोन) का फाइनल मुकाबला खेला गया।
फाइनल मुकाबले में फिरोजाबाद पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम कर लिया। पुरुष वर्ग और महिला वर्ग दोनों में फिरोजाबाद की टीम विजेता बनी, जबकि जनपद आगरा की टीम उपविजेता रही।
खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे, अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश घुनावत, सहायक पुलिस अधीक्षक/CO लाइन्स श्री जयबिंद कुमार गुप्ता, CO क्राइम श्री शेखर सेंगर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
एसएसपी श्री लांग्हे ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद
