इंदौर

 

 

 

इंदौर। त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने 14 आदतन अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की है। 7 कुख्यात बदमाशों को जिलाबदर और 7 पर निर्बंधन आदेश जारी किए गए हैं।

 

सभी बदमाश लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे और इन पर शहर के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में कई केस दर्ज हैं। पहले भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद भी सुधार न होने पर मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत यह कार्रवाई की गई है।

 

जिलाबदर किए गए 7 बदमाश:

1. हारून रंगीला उर्फ हसन – रावजी बाजार – 6 माह

2. तनवीर कुरैशी उर्फ तनु – चंदन नगर – 3 माह

3. अभिषेक उर्फ बाबू डकैत – खजराना – 6 माह

4. हिमांशु उर्फ करण – परदेशीपुरा – 6 माह

5. गोल्डी उर्फ गुरविंदर – परदेशीपुरा – 6 माह

6. लक्ष्मीकांत उर्फ बिट्टू – लसूड़िया – 3 माह

7. अरुण उर्फ डार्लिंग – एमआईजी – 3 माह

इन्हें इंदौर नगरीय, ग्रामीण और सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया है।

 

निर्बंधन आदेश वाले 7 बदमाश:

1. शुभम डांगी – राजेंद्र नगर – 1 वर्ष

2. रोहित उर्फ नानू – आजाद नगर – 1 वर्ष

3. मोहित उर्फ गोलू – मल्हारगंज – 1 वर्ष

4. भरत उर्फ हर्ष उर्फ काला – परदेशीपुरा – 6 माह

5. विकास उर्फ दाऊ – एमआईजी – 3 माह

6. रोहित बोयत – एमजी रोड – 6 माह

7. कार्तिक कल्याणे – एमजी रोड – 6 माह

 

इन्हें थाने में नियमित हाजिरी देना होगी और किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल न रहने की शर्त लगाई गई है। शर्तों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी। शासन की ओर से एडीपीओ अजय प्रताप बुंदेला ने पैरवी की।

 

 

 

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply

Exit mobile version