इंदौर
पुलिस कमिश्नर का बदमाशों पर प्रहार, 12 पर बड़ी कार्रवाई
इंदौर। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने 12 आदतन अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की है।
7 बदमाश जिलाबदर:
पुलिस ने 7 कुख्यात बदमाशों को इंदौर और आसपास के जिलों से बाहर रहने का आदेश दिया है। इन्हें 3 से 6 महीने तक इंदौर की सीमा में नहीं आना है।
इनमें खजराना के अरबाज खान, अब्दुल रहीम उर्फ बाला, विशाल, लसूड़िया का विशाल उर्फ पप्पी और छत्रीपुरा के पार्थ, आकाश और राजा उर्फ विशाल शामिल हैं।
5 पर प्रतिबंध:
5 अन्य बदमाशों को 1 साल के लिए पाबंद किया गया है। इन्हें रोज थाने में हाजिरी लगानी होगी और कोई अपराध नहीं करना होगा। शर्त तोड़ी तो फिर सख्त कार्रवाई होगी। इनमें राऊ, राजेंद्र नगर, संयोगितागंज, भंवरकुआं और परदेशीपुरा के बदमाश शामिल हैं।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर
