पुलिस एवं प्रशासनिक विभाग की संयुक्त कार्यवाही-भटकी लावारिस मूक बधिर महिला को वापस पहुँचाया अपने स्थान बैतूल  

 

दिनांक 27/01/2026 को एक मूक बधिर महिला उम्र करीब 35 साल जो थाना जुन्नारदेव चौकी अम्बाडा के ग्राम मोरकुंड में लावारिस घूमती हुई चौकी अम्बाडा पुलिस को मिली

 

स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार महिला के परिजनों का पता किया गया,पता न चलने पर चौकी प्रभारी अम्बाडा उप निरीक्षक संजय सोनवानी एवं हमराह स्टाफ के तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए विशेष किशोर पुलिस इकाई से संपर्क कर महिला को वन स्टाप सेंटर छिन्दवाड़ा भेजा गया

 

वन स्टॉप सेंटर में काउंसलर श्रीमती वैशाली डेहरिया द्वारा काउंसलिंग की गई एवं उसके द्वारा ठीक से ना बता पाने पर, अन्य महिला, बालिका गृह से संपर्क किया गया  उसके परिजनों का एवं उसका पता लगाने हेतु लगातार प्रयास किया गया।

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, ए डी एम सर एवं  सहायक संचालिका डॉ मोनिका बिसेन, के आदेशानुसार चौकी प्रभारी अम्बाडा एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रभारी एवं  वन स्टाप सेंटर द्वारा लगातार महिला गृह,बालिका गृह एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार उनके परिजनों को ढूढ़ने का लगातार प्रयास किया गया,व्हाट्सएप्प ग्रुप खबरनामा द्वारा भी खबर को मानवीयता के आधार पर प्रमुखता से उठाया गया जिसके परिणाम स्वरुप उक्त महिला का पता जिला बैतूल के सारणी महिला स्वाधार गृह में पूर्व से रहना बताया गया, जो गृह से बिना बताये मिकली और रास्ता भटक गई थी

 

जिस पर सारणी महिला स्वाधार गृह के संचालक से संपर्क कर महिला की पूर्ण पहचान के आधार पर सारणी महिला स्वाधार गृह के कर्मचारियों को बुलाकर समग्र दस्तावेज तैयार, महिला को सारणी महिला सुधार ग्रह के सुपुर्द किया गया।

 

उक्त कार्रवाई में निम्न विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा थाना प्रभारी जुन्नारदेव श्री राकेश सिंह बघेल, अम्बाडा पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संजय सोनवानी, महिला आरक्षक ओम लता, कण्ट्रोल रूम प्रभारी दौलत शेंडे,विशेष किशोर पुलिस इकाई से प्रभारी श्री संजय भलावी, ASI दिनेश सोनी, प्रधान आरक्षक 20 लोकेश बघेल, वन स्टाफ सेंटर से काउंसलर श्रीमती वैशाली डेहरिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

ब्रेकिंग न्यूज़ जिला असेंबली रिपोर्टर भगवानदास जी साहू

Leave A Reply

Exit mobile version