पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर एवं एसडीओपी नारायणपुर श्री मनोज कुमार मंडावी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। 04 नवंबर को बिजली पोल लगाने के लिए गड्ढा खोदने के दौरान आईईडी मिलने की सूचना पर जिला बल एवं आईटीबीपी की 41वीं वाहिनी के बम निरोधक दस्ते (BDS) ने मौके पर पहुंचकर सर्चिंग की।

कुतुल कैंप से करीब 07 किलोमीटर दूर फरसबेडा रोड पर मिली आईईडी को बम निरोधक दस्ते ने आवश्यक सुरक्षा सावधानियों के साथ नियंत्रित विस्फोट कर निष्क्रिय किया। कार्रवाई के बाद संयुक्त सुरक्षा बल की टीम सकुशल वापस लौटी।

नारायणपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगल, पहाड़ी या सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर उसे न छुएं और तत्काल पुलिस को सूचना दें।

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version