थाना यातायात, जिला कटनी

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

कटनी शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा आज शहर के प्रमुख यातायात प्रभावित क्षेत्रों बरगवां, मिशन चौक एवं चंडाक चौक का निरीक्षण कर बीती संध्या निर्मित जाम की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सीवर लाइन निर्माण कार्य के चलते मार्ग के वन-वे हो जाने से आवागमन प्रभावित हुआ एवं यातायात बाधित हुआ।

निरीक्षण उपरांत नव नियुक्त थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अनूप सिंह को यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि संबंधित क्षेत्रों में पर्याप्त बैरिकेडिंग, सांकेतिक संकेतक एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

समस्या के स्थायी एवं प्रभावी निराकरण हेतु प्रशासनिक स्तर पर आकस्मिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला कलेक्टर आशीष तिवारी, नगर निगम कमिश्नर सुश्री तपस्या परिहार एवं सीवर लाइन निर्माण कार्य से संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में आमजनहित को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में शहरवासियों को यातायात संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के उपरांत संबंधित क्षेत्रों में बैरिकेड्स एवं सांकेतिक चिन्ह लगाए गए तथा यातायात पुलिस द्वारा सतत मुस्तैदी के साथ ड्यूटी संपादित की गई, जिसके परिणामस्वरूप यातायात व्यवस्था सुचारु एवं व्यवस्थित बनी रही तथा जाम की स्थिति निर्मित नहीं हुई।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में अनूप सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी यातायात, सूबेदार सोनम उइके, उप निरीक्षक सुदामा प्रसाद, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर बागरी, आरक्षक राजकुमार, सुरेन्द्र तथा सैनिक सुरेन्द्र निगम, राकेश बड़गैयां एवं मनीष बर्मन सहित थाना यातायात के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जो भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।
जितेंद्र मिश्रा कटनी

Leave A Reply

Exit mobile version