रायपुर। डीडी नगर थाना क्षेत्र के शीतला पारा में पुराने विवाद को लेकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गाली-गलौज के दौरान युवक के सीने और बाईं पसली पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया था।
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे शीतला पारा में राजप्रताप सिंह ठाकुर का नीरज भोई से पुराना विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए नीरज पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 588/2026 के तहत धारा 296, 109(1) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। डीसीपी पश्चिम जोन रायपुर के निर्देशन एवं थाना डीडी नगर पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। पुलिस के लगातार प्रयासों के बाद आरोपी राजप्रताप सिंह ठाकुर (29), पिता कैलाश सिंह ठाकुर, निवासी सत्यम विहार कॉलोनी, शीतला तालाब, रायपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है।
रिपोर्टर:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
- ऑटो में छूटा सोने के जेवर और ₹9 हजार से भरा बैग, यातायात पुलिस ने खोजकर लौटाया
- भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, भाजपा मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने की अगवानी
- सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार
- दुपट्टा (शहपुरा) में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोककला का रंग, 24 सितंबर को संजीवन टांडिया और इमला टांडिया देंगे प्रस्तुति
- NEET-JEE की तैयारी का मिला मंत्र, 200 से अधिक विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से जाना सफलता का रास्ता
- खुर्सीपार में 70.460 ग्राम हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार; 29.22 लाख की सामग्री बरामद
- सडक सुरक्षा समिति की बैठक आज

