डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

गणेश उत्सव समिति दुपट्टा, जिमरा, रनगांव के तत्वावधान में आयोजन; लोकगीत, लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखेगी झलक

शहपुरा। क्षेत्र के ग्राम रनगांव-जिमरा मार्ग स्थित दुपट्टा में आगामी गुरुवार, 24 सितंबर को छत्तीसगढ़ी लोककला मंच का आयोजन किया जाएगा। गणेश उत्सव समिति दुपट्टा, जिमरा, रनगांव के तत्वावधान में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक गायक संजीवन टांडिया उर्फ सपेरा बाबू एवं लोक गायिका इमला टांडिया अपनी प्रस्तुति देंगे।

आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में लोककला और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ नई पीढ़ी को लोक संस्कृति से परिचित कराना है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोकगीतों के साथ पारंपरिक लोकनृत्य एवं छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

लोकगीत और लोकनृत्य से सजेगी सांस्कृतिक संध्या

आयोजन के दौरान कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक गीत-संगीत और ग्रामीण जीवन की झलक मंच पर प्रस्तुत करेंगे। प्रसिद्ध गायक संजीवन टांडिया उर्फ सपेरा बाबू और इमला टांडिया के आगमन को लेकर ग्राम दुपट्टा सहित जिमरा, रनगांव एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

गणेश उत्सव समिति ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर लोककला एवं संस्कृति से सजी प्रस्तुतियों का आनंद लेने की अपील की है। समिति का कहना है कि ऐसे आयोजनों से न केवल लोगों को मनोरंजन मिलता है, बल्कि स्थानीय और पारंपरिक संस्कृति को संरक्षित करने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर भी मिलता है।

Comments are closed.

Exit mobile version