नरसिंहपुर, में दिनांक 21 जून 2026। को
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर **पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नरसिंहपुर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह, अनुशासन एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय में वर्चुअल कक्ष के माध्यम से आयोजित विशेष सत्र में सभी प्रतिभागियों ने **भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को संबोधित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सामूहिक रूप से अवलोकन किया तथा उनके साथ कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। प्रधानमंत्री ने कोलकता वेस्ट बंगाल से अपने संबोधन में योग को “स्वस्थ मानवता और समृद्ध विश्व” का आधार बताते हुए प्रत्येक नागरिक से योग को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।प्रातःकाल योग एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रेरणादायक संदेशों के साथ किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संचालन संबंधी जानकारी महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी अर्पित सक्सेना द्वारा प्रस्तुत की गई। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस बार की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग रखी गई है।


अर्पित सक्सेना ने बताया योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक संतुलन का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

इसके उपरांत महाविद्यालय की सुश्री इंदु सिंह*द्वारा सभी उपस्थित प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। उन्होंने प्रत्येक योगासन की सही विधि, सावधानियों एवं स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ एस के उप्रेलिया, डॉ मनीष अग्रवाल, प्रीति कौरव, नीता ढिमोले, डॉ नेहा राठौर, स्वयं प्रकाश गुप्ता, गोरेलाल भारती, रजनी साहू दीपचंद कहार , कल्पना साहू , विनोद मेहरा, ओमप्रकाश कतिया एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने योग को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताते हुए नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। महाविद्यालय परिवार ने इस आयोजन को अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह आयोजन महाविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं सामूहिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण सिद्ध हुआ। नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट

Leave A Reply

Exit mobile version