पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन: सुवेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया जब भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्य में पहली बार भाजपा सरकार के गठन के साथ ही सत्ता परिवर्तन का वर्षों पुराना सपना साकार हो गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कोलकाता पहुँचकर शपथ ग्रहण समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

मुख्यमंत्री साय ने सुवेंदु अधिकारी और उनके नए मंत्रिपरिषद को बधाई देते हुए कहा कि यह जनादेश केवल सत्ता का बदलाव नहीं, बल्कि विकास और सुशासन के प्रति जनता का अटूट विश्वास है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अब पश्चिम बंगाल ‘डबल इंजन’ सरकार की ताकत से प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा और एक बार फिर ‘सोनार बांग्ला’ की परिकल्पना को धरातल पर उतारेगा।

रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version