पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य व श अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम ने 17 वर्षीय नाबालिग बालिका की दस्तयाबी कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया।

कार्यवाही का विवरण – 1. घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 28/05/2026 को थाना क्षेत्र की नाबालिंग लड़की बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट पर खण्ड 137 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर नाबालिंग बालिका की दस्तयाबी हेतु पुलिस टीम तैयार की गई।
2. दिनांक19 /10/2026 को थाना विजयराघवगढ़ क्षेत्र की नाबालिग बालिका घर से बिना बताये चले जाने पर धारा 137 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे द्वारा दोनों नाबालिंग बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु पृथक-पृथक पुलिस टीम तैयार की गई, पुलिस द्वारा नाबालिग बालिकाओं की तलास करते हुये दिनांक 19/10/2026 को सफलता प्राप्त कर नाबालिग दोनों बच्चीयों को सकुशल दस्तयाब किया। और उसके माता पिता के सुपुर्द किया गया।

उक्त कार्यवाही में – निरीक्षक अभिषेक चौबे, उनि शैलेन्द्र सिंह सेंगर, सउनि जगदीश पांडे,आरक्षक अंजनी झा, महिला आरक्षक जयंती एवं सायबर टीम के आरक्षक अमित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

रिपोर्ट जितेन्द्र मिश्रा

Leave A Reply

Exit mobile version