चंदेरी अशोकनगर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति से आज़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा ने लंबे इंतजार के बाद अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन किया।पचास पदाधिकारियों से सुसज्जित जिला कांग्रेस की टीम में चंदेरी से एक मात्र पदाधिकारी सीनियर एडवोकेट इदरीश खान पठान को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। जिला सचिव नियुक्त होने पर एडवोकेट पठान ने कहा कि मेरा एक मात्र उद्देश्य राजा दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी बाबा साहेब जयवर्धने सिंह, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान अशोकनगर विधायक इंजीनियर हरीबाबू राय के साथ मिलकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करना होगा।आपकी नियुक्ति पर एन एस यू आइ के शादाब उर्स कमेटी चंदेरी के सदर सैयद शाहनवाज हास्मी ने वकील साहब को मुबारकबाद देते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक सामाजिक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देकर बहुत अच्छा काम किया है। पठान वकील साहब मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी चंदेरी के सदर के साथ साथ आप जिले अशोकनगर में सर्वमान्य समाजसेवी रहे हैं साथ ही आप सर्वसमाज के गणमान्य नागरिक है। निश्चित रूप से कांग्रेस मजबूत होगी जिसका असर आने वाले समय में देखने को मिलेगा।आपकी नियुक्ति पर पार्षद नपा अशोकनगर रीतेश जैन आजाद, वाहिद पटेल महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा सुराना, राहुल शर्मा अशोकनगर, मानवेन्द्र सिंहा ईसागढ़ नफीस उद्दीन बाबा पूर्व सरपंच नई सराय,वरिष्ठ कांग्रेसी नारायण दास लालमणि, चंदेरी कांग्रेस अध्यक्ष विवेक भार्गव, सोहेल मिर्जा, अब्दुल अज़ीम बब्बन, महामंत्री बृजकिशोर याज्ञनिक, आरिफ मुल्ला पार्षद पति नपा चंदेरी एडवोकेट जाफर खान पठान सगीर खान तपावावडी,अतीश नेता इकबाल खान पठान एडवोकेट अनीस उल्ला खान ने पठान साहब को मुबारकबाद दी।

पुलिस वाला न्यूज़ चैनल चंदेरी
पत्रकार सैयद आबिद हाशमी चंदेरी

Comments are closed.

Exit mobile version