नौलखा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अवैध शराब निर्माण के खिलाफ अम्बाड़ा और डूंगरिया पुलिस की संयुक्त दबिश

 

जुन्नारदेव। अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने ग्राम नौलखा में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस चौकी अम्बाड़ा एवं डूंगरिया की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 5,000 किलोग्राम अवैध महुआ लाहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया।

 

पुलिस के अनुसार मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने नौलखा क्षेत्र में संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान जमीन में गाड़कर तथा ड्रमों एवं प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में महुआ लाहन बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में इसका उपयोग अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार करने में किए जाने की आशंका सामने आई।

 

मौके पर नष्ट किया गया लाहन

पुलिस टीम ने बरामद करीब 5 हजार किलोग्राम महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया। साथ ही लाहन के संग्रहण में उपयोग किए जा रहे बर्तनों को भी नष्ट किया गया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर संबंधित गतिविधियों की जांच एवं विवेचना शुरू कर दी गई है।

 

अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस द्वारा ऐसे अवैध ठिकानों की जानकारी जुटाकर आगे भी प्रभावी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

 

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक तरुण सिंह मरकाम, उप निरीक्षक चेतन मर्सकोले, उप निरीक्षक पूनम उइके, सहायक उप निरीक्षक लेखराम धुर्वे, प्रधान आरक्षक दिलीप, आरक्षक महेश, आरक्षक संदीप झरबड़े, आरक्षक संतोष एवं आरक्षक निधि बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

राष्ट्रीय समाचार पत्रिका | असेंबली रिपोर्टर — भगवानदास साहू

Leave A Reply

Exit mobile version