देवा उर्फ गोलू गिरफ्तार: हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को दे रहा था धमकी, सिरगिट्टी पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

 

बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी पुलिस ने 01 आरोपी को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी तिफरा ओव्हर ब्रिज के नीचे हाथ में चाकू लेकर आम लोगों को डरा-धमका रहा था।

 

आरोपी का नाम *देवा दिवाकर उर्फ गोलू पिता नैनदास दिवाकर उम्र 30 साल निवासी भगत सिंह आजाद नगर तिफरा कुंदरापारा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर* है। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अपराध क्रमांक 662/2026 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आगामी त्योहार में शांति व्यवस्था बनाये रखने, अशांति फैलाने वालों तथा अड्डेबाजों, नशाखोरी, चाकूबाजों पर कार्रवाई करने हेतु श्रीमान उप महा निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा निर्देश दिए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन एवं थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के दिशा निर्देश पर सिरगिट्टी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सतत निगाह रखी जा रही थी।

 

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति तिफरा ओव्हर ब्रिज के नीचे अपने हाथ में धारदार चाकू रखकर आने-जाने वालों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलने पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी देवा दिवाकर उर्फ गोलू को हिरासत में लिया गया।

 

पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि कानून व्यवस्था भंग करने, नशाखोरी एवं सार्वजनिक स्थान में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सिरगिट्टी पुलिस की निरंतर जारी रहेगी।

 

ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा

9098970709

Leave A Reply

Exit mobile version