पीड़िता की रिपोर्ट पर डोंगरगढ़ पुलिस की कार्यवाही।

आवेदिका श्रीमती ललिता सिंह पति प्रमोद कुमार पुर्ती, उम्र 33 वर्ष, निवासी बगदई पारा वार्ड क्रमांक 01, ग्राम अछोली, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) द्वारा थाना डोंगरगढ़ में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि नवंबर 2025 में आरोपी आशीष पुर्ती एवं एक अन्य व्यक्ति काली राम पार्कर, निवासी जिला दुर्ग, द्वारा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में काउंसलर के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर कुल 4,00,000/- रुपये की मांग की गई, जिसमें से 20,0000/- रुपये एडवांस के रूप में ले लिया गया। लेकिन आरोपी द्वारा न तो नौकरी लगवाई गई और न ही रकम वापस की गई। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी आशीष पुर्ती को गिरफ्तार कर दिनांक 14-04-2026 को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संतोष जायसवाल, उपनिरीक्षक धनलाल सिन्हा, प्रधान आरक्षक रूपेश देवांगन, आरक्षक किशन चंद्रा, राम खिलावन सिन्हा एवं युगेंद्र देशमुख का विशेष योगदान रहा।

ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
क्राइम रिपोर्टर राजा जनक्यानी

Leave A Reply

Exit mobile version