Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
09bf2b71 9520 4772 8dba bc7d32f8f87e

धमतरी में 131 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

November 15, 2026
WhatsApp Image 2026 11 15 at 16.18.35

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर सांदीपनि विद्यालय दमुआ में भव्य समारोह आयोजित

November 15, 2026
WhatsApp Image 2026 11 15 at 14.41.49

नीमच पुलिस का जिलेभर में एक साथ बड़ा कॉम्बिंग गश्त अभियान चला

November 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • धमतरी में 131 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
  • भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर सांदीपनि विद्यालय दमुआ में भव्य समारोह आयोजित
  • नीमच पुलिस का जिलेभर में एक साथ बड़ा कॉम्बिंग गश्त अभियान चला
  • शासकीय एकीकृत हाई स्कूल बिंझिया में धूमधाम से मना बाल दिवस, नन्हे उद्यमियों के स्टॉल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
  • छिंदवाड़ा देहात थाना पुलिस _गांगीवाड़ा PNB बैंक में चोरी के प्रयास का खुलासा, दो आरोपी/ एक विधि उल्लंघनकर्ता किशोर गिरफ्तार
  • पराली जलाने पर जिले के 9 किसानों पर 22 हजार 500 रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित
  • परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह आज बिरसा मुण्डा जयंती के कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • सगे बड़े भाई की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, जुन्नारदेव पुलिस ने दो घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - नीमच पुलिस का जिलेभर में एक साथ बड़ा कॉम्बिंग गश्त अभियान चला
Policewala

नीमच पुलिस का जिलेभर में एक साथ बड़ा कॉम्बिंग गश्त अभियान चला

PolicewalaBy PolicewalaNovember 15, 2026No Comments5 Views
WhatsApp Image 2026 11 15 at 14.41.49

एसपी राजेश व्यास के नेतृत्व में रातभर चली सघन कार्रवाई, 100 वारंट तामील, 400 से अधिक वाहनों की चेकिंग
एसपी व्यास स्वयं शहर के प्रमुख चौराहों पर रहे मौजूद, वाहन चेकिंग का किया निरीक्षण; 30 से अधिक वाहनों से मौके पर हटवाई ब्लैक फिल्म

108 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई कर ₹43,500 समन शुल्क वसूला, 80 निगरानी बदमाशों की जांच, 73 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास के कुशल नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में नीमच पुलिस द्वारा रात मे जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक स्तर पर विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया।

अभियान में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित भारी पुलिस बल ने सक्रिय भागीदारी करते हुए फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़, आदतन अपराधियों की निगरानी, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से सघन कार्रवाई की।WhatsApp Image 2026 11 15 at 14.41.49 1

विशेष बात यह रही कि पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास स्वयं रात्रि में शहर के प्रमुख चौराहों एवं वाहन चेकिंग स्थलों पर उपस्थित रहे तथा पुलिस टीमों द्वारा की जा रही कार्रवाई का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एसपी द्वारा चेकिंग व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों तथा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कॉम्बिंग गश्त अभियान में प्रमुख उपलब्धियां

1. फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई – कुल 100 वारंट तामील

लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित कर प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 100 वारंट तामील कराए गए, जिनमें 36 स्थायी वारंट, 02 फरारी वारंट एवं 62 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। इनमें मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित 04, शरीर संबंधी अपराधों के 14 तथा संपत्ति संबंधी अपराधों के 22 वारंट शामिल हैं।

2. यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती – 400 से अधिक वाहनों की जांच

जिले में 12 चिन्हित स्थानों पर विशेष वाहन चेकिंग पॉइंट स्थापित कर सघन जांच की गई। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास स्वयं शहर के प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर चेकिंग व्यवस्था का निरीक्षण करते रहे।

इस दौरान 400 से अधिक वाहनों की जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 108 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर ₹43,500 समन शुल्क वसूला गया। विशेष रूप से 30 से अधिक ब्लैक फिल्म लगे वाहनों से मौके पर ही ब्लैक फिल्म हटवाई गई एवं नियमानुसार कार्रवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

3. 80 निगरानी बदमाशों एवं गुंडा-बदमाशों की सघन जांच

अपराधों की रोकथाम एवं आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से जिले के 80 सक्रिय निगरानी बदमाशों एवं गुंडा-बदमाशों की औचक चेकिंग की गई। इस दौरान उनके वर्तमान निवास, उपस्थिति एवं आजीविका के स्रोतों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निगरानी सुनिश्चित की गई।WhatsApp Image 2026 11 15 at 14.41.50

4. होटल, लॉज एवं ढाबों की औचक जांच

संदिग्ध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिले के 54 होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच की गई। संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अपने प्रतिष्ठानों में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें तथा सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

5. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 73 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा संभावित विवादों एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से 73 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थलों, एटीएम तथा अन्य प्रमुख स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक सतर्कता बरती गई। अभियान के दौरान 01 जिला बदर व्यक्ति की भी जांच की गई।

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने स्पष्ट किया कि नीमच पुलिस जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। फरार आरोपियों, वारंटियों, आदतन अपराधियों, अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि रात्रि गश्त, वाहन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि आम नागरिक निर्भीक एवं सुरक्षित वातावरण में रह सकें।

नीमच पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अपराध एवं अवैध गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

09bf2b71 9520 4772 8dba bc7d32f8f87e

धमतरी में 131 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

November 15, 2026
WhatsApp Image 2026 11 15 at 16.18.35

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर सांदीपनि विद्यालय दमुआ में भव्य समारोह आयोजित

November 15, 2026
WhatsApp Image 2026 11 15 at 09.40.43

शासकीय एकीकृत हाई स्कूल बिंझिया में धूमधाम से मना बाल दिवस, नन्हे उद्यमियों के स्टॉल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

November 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,291
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026925
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026807
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026772
Don't Miss
09bf2b71 9520 4772 8dba bc7d32f8f87e Policewala

धमतरी में 131 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

By PolicewalaNovember 15, 20261

ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई, दो कारों और पांच मोबाइल सहित 72.45 लाख रुपये…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 11 15 at 16.18.35

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर सांदीपनि विद्यालय दमुआ में भव्य समारोह आयोजित

November 15, 2026
WhatsApp Image 2026 11 15 at 14.41.49

नीमच पुलिस का जिलेभर में एक साथ बड़ा कॉम्बिंग गश्त अभियान चला

November 15, 2026
WhatsApp Image 2026 11 15 at 09.40.43

शासकीय एकीकृत हाई स्कूल बिंझिया में धूमधाम से मना बाल दिवस, नन्हे उद्यमियों के स्टॉल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

November 15, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
09bf2b71 9520 4772 8dba bc7d32f8f87e

धमतरी में 131 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

November 15, 2026
WhatsApp Image 2026 11 15 at 16.18.35

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर सांदीपनि विद्यालय दमुआ में भव्य समारोह आयोजित

November 15, 2026
Visitors
2043658
This Month : 38563
This Year : 615575
Total Users : 1617895
Views Today : 3185
Total views : 6449346
Who's Online : 17
Server Time : 2026-11-15
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.