नीमच कलेक्टर कार्यालय के गेट पर पटवारियों का धरना प्रदर्शन जारी है। पटवारियों ने साफ कर दिया है कि कलेक्टर के आने तक वे धरने से नहीं हटेंगे। कार्रवाई के विरोध में पटवारी कलमबंद हड़ताल पर हैं।
नीमच जिले में पदस्थ पटवारियों के खिलाफ स्वामित्व रजिस्ट्री के निष्पादन को लेकर की गई कार्रवाई के विरोध में मध्य प्रदेश पटवारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है।
पटवारी संघ का आरोप है कि पटवारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई विधि विरुद्ध है। इसी मामले को लेकर संघ की ओर से कल जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया था।
संघ का कहना है कि अन्य जिलों में हुई कार्रवाई के विरोध में ज्ञापन दिए जाने के बाद नीमच जिले में भी उसी दिन कार्रवाई की जाना उचित नहीं है।
कार्रवाई के विरोध में जिले के समस्त पटवारी आज से जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह चुंडावत के नेत्रत्व मे कलमबंद हड़ताल पर हैं और कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे हैं। जिले के तीन पटवारियों को किस वजह से बर्खास्त किया गया ।
पटवारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक संबंधित आदेश वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। फिलहाल पटवारी कलेक्टर नीमच हिमान्शु चंद्रा का आने का इंतजार कर रहे हैं गेट पर और उनका कहना है कि कलेक्टर से चर्चा के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।
अब देखना होगा कि प्रशासन और पटवारी संघ के बीच बातचीत से इस मामले का क्या समाधान निकलता है। या घरना पर्दशन जारी रहता है
जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️
