फिरोजाबाद
आरपीफ़,पुलिस का सराहनीय कार्य
नाराज हो घर से गायब नाबालिग तीन लड़के तीन लड़कियों को घर शकुशल वापस भेजा
मण्डल प्रयागराज के तहत टूण्डला जंक्शन पर आरपीएफ टूंडला1.02.26 को सहायक उप निरीक्षक ओमवीर सिंह हमराह , HC प्रवीन वशिष्ठ,महिला कास्टेबल रेखा रेलवे स्टेशन टूंडला में पैदल गस्त कर रहे थे ,, समय करीब 17/50 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 03 पर तीन लड़के व तीन लड़किया जो सभी नाबालिग़ संदिग्ध हालत मे प्लेटफार्म तीन पर बाबा की मज़ार के पास बनी बैंच पर बैठे नाबालिग से पूछताछ करने पर बताया हम दिल्ली सकुरपुर रहते है ,, इसके अलावा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाएं ,, जब गहराई से पूछताछ की गई तो सभी ने बताया हम सभी आपस मे दोस्त है,, और अपने घरवालों को बीना बताये स्कूल जाने का बहाना कर घूमने आ गये,,सभी लड़कियों के घर के मोबाइल नंबर लेकर परिजन से बात की गई तो लड़की नरगिस की मां ने बताया की यह मेरी बेटी जो दिनांक 30.01.25 से घर से लापता है औऱ अन्य दो लड़की पारुल औऱ सबा के साथ गई थी,, जिनकी गुमशुदगी की तहरीर थाना सुभाष पैलेस दिल्ली मे दर्ज कराई है आरपीएफ पुलिस इन सभी बच्चों को टूंडला रेलवे स्टेशन पर लाकर महिला सुरक्षा कर्मी की निगरानी मे दे दिया ,,ये सभी नाबालिग लगभग17 साल से कम हैं ,,
(1) नरगिस उत्तरी कलीम उम्र 15 वर्ष नई दिल्ली
(2) सभा पुत्री साबिर उम्र 15 वर्ष दिल्ली
(3) पारुल पुत्री सोनी उम्र 15 वर्ष दिल्ली
(4) कृष्ण पुत्र ओमप्रकाश उम्र 16 वर्ष दिल्ली
(5) मोहित पुत्र मोहन पंडित उम्र 17 वर्ष दिल्ली
(6) अरमान पुत्र राकेश कुमार उम्र 17 वर्ष दिल्ली
आरपीएफ पुलिस ने सुभाष पैलेस थाना दिल्ली से सम्पर्क किया तो उप निरीक्षक जयपाल यादव ने बताया कि इन सभी के सम्बन्ध मे हमारे थाने में अपहरण में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है और इन लोगों को आप बैठाकर रखना,, दिल्ली पुलिस हरेंद्र सिंह अपने स्टाफ के साथ सभी बच्चों को लेने आ रहे है सभी बच्चों को पुलिस थाना सुभाष पैलेस दिल्ली वेस्ट के हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार गिरी कांस्टेबल राकेश कुमार व महिला कांस्टेबल टी. सांगी रेलवे सुरक्षा बल टूंडला जंक्शन पर आए जिन्होंने अपने थाने में दर्ज FIR दिखाई जिनको तीनों लड़कियों तीनों लड़कों को सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार द्वारा सुपुर्द किया गया है दिल्ली पुलिस थाना सुभाष पैलेस के सभी कर्मचारियों ने रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग की सराहना की है
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद
