Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot

जनशिकायतों के निस्तारण के लिए SSP का विशेष अभियान

August 24, 2026

लसुडिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता

August 24, 2026
WhatsApp Image 2026 08 23 at 19.57.36

ईद मिलादुन्नबी के पावन पर्व पर बोहरा समाज द्वारा रविवार को नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस बोहरा मस्जिद से प्रारंभ होकर राजवाड़ा चौराहा, सब्जी मार्केट, मस्जिद चौराहा, बस स्टैंड एवं रंगबाड़ी मोहल्ले से होते हुए बोहरा बाखल पहुंचकर संपन्न हुआ।

August 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • जनशिकायतों के निस्तारण के लिए SSP का विशेष अभियान
  • लसुडिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • ईद मिलादुन्नबी के पावन पर्व पर बोहरा समाज द्वारा रविवार को नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस बोहरा मस्जिद से प्रारंभ होकर राजवाड़ा चौराहा, सब्जी मार्केट, मस्जिद चौराहा, बस स्टैंड एवं रंगबाड़ी मोहल्ले से होते हुए बोहरा बाखल पहुंचकर संपन्न हुआ।
  • मंडला में सरकारी पैसों का दुरुपयोग: टिकरिया में बनी-बनाई सड़क पर दोबारा सीसी रोड, घटिया निर्माण सामग्री का खेल
  • ढीमरखेड़ा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी गई मोटर सायकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया
  • विद्युत पोल तोड़ने के मामले में आरोपी नरेश यादव दोषमुक्त
  • दशरमन विद्यालय प्रभारी प्राचार्य रेखा नामदेव को वित्तीय अनियमितता के चलते प्रभारी प्राचार्य पद से हटाया
  • जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाये गये करंट से युवक की मृत्यु होने पर शव कुएं में छिपाने वाले आरोपी गिरफ्तार 
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - देश - नशे से दूरी ही युवाओं की सबसे बड़ी ताकत : श्याम बिहारी जायसवाल
देश

नशे से दूरी ही युवाओं की सबसे बड़ी ताकत : श्याम बिहारी जायसवाल

PolicewalaBy PolicewalaAugust 2, 2026No Comments10 Views
WhatsApp Image 2026 08 02 at 13.15.52 1

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ, पोड़ी़डीह एकलव्य विद्यालय में स्वास्थ्य मंत्री ने युवाओं के साथ लिया नशामुक्ति का संकल्प

एमसीबी/खड़गवां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 2 अगस्त 2026 को नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का राष्ट्रीय शुभारंभ किया। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम से हजारों स्थानों पर लोग वर्चुअल माध्यम से जुड़े। अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया।WhatsApp Image 2026 08 02 at 13.15.52 scaled

इसी कड़ी में मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खड़गवां विकासखंड अंतर्गत पोड़ी़डीह स्थित पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को उपस्थित विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों के साथ सुना।WhatsApp Image 2026 08 02 at 13.15.50 1 scaled

 

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्ति का संकल्प दिलाया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों ने उनके विचारों को सुना। इस दौरान देशभर में चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान की व्यापकता और युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।WhatsApp Image 2026 08 02 at 13.15.51 scaled

 

 

‘देश की धरोहर हैं युवा’—मंत्री जायसवाल

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आज के समय में नशे के नए-नए स्वरूप सामने आ रहे हैं, जिनसे मुक्त होना आसान नहीं है। ऐसे में युवाओं और विद्यार्थियों को शुरुआत से ही नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-आंदोलन का रूप देने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण कदम है। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री का ज्ञानवर्धक संबोधन सुना और नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने वाली प्रस्तुति भी देखी।

मंत्री जायसवाल ने विद्यार्थियों से कहा कि देश युवा है और युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत एवं धरोहर हैं। इसलिए देश के विकास में युवाओं की सकारात्मक भूमिका जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से पूरी तरह दूरी बनाए रखने, अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 

100 सप्ताह तक चलेगा जन-जागरूकता अभियान

 

‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ को व्यापक जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान लगभग 100 सप्ताह तक चलाया जाएगा। इसके माध्यम से देशभर में विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर देशभर के 10 हजार से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की। इस दौरान एक करोड़ से अधिक युवाओं द्वारा नशामुक्ति की शपथ लिए जाने की बात सामने आई।

 

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव

 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार, खेल, नवाचार और सामाजिक विकास की दिशा में आगे बढ़ें तो विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूत आधार मिलेगा।

पोड़ी़डीह में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और अपने साथियों एवं समाज को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के खिलाफ सकारात्मक सोच विकसित करना और नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

 

रिपोर्ट – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 04 at 18.54.18

​ 90% झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया पेट्रोल छिड़ककर हत्या का आरोप

August 4, 2026
WhatsApp Image 2026 08 04 at 17.42.48 1

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 यातायात पुलिसकर्मियों को कमिश्नर ने किया सम्मानित, चोरी के 9 वाहन बरामद

August 4, 2026
WhatsApp Image 2026 08 04 at 18.09.56

POCSO मामले में धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता: आरोपी को आजीवन कारावास, उत्कृष्ट विवेचना के लिए एसआई सरिता मानिकपुरी होंगी पुरस्कृत

August 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,272
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026847
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026774
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026620
Don't Miss

जनशिकायतों के निस्तारण के लिए SSP का विशेष अभियान

By PolicewalaAugust 24, 20262

फिरोजाबाद फिरोजाबाद में SSP आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

लसुडिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता

August 24, 2026
WhatsApp Image 2026 08 23 at 19.57.36

ईद मिलादुन्नबी के पावन पर्व पर बोहरा समाज द्वारा रविवार को नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस बोहरा मस्जिद से प्रारंभ होकर राजवाड़ा चौराहा, सब्जी मार्केट, मस्जिद चौराहा, बस स्टैंड एवं रंगबाड़ी मोहल्ले से होते हुए बोहरा बाखल पहुंचकर संपन्न हुआ।

August 23, 2026
7b28dba1 e024 4fa4 a657 8ab0c1691893

मंडला में सरकारी पैसों का दुरुपयोग: टिकरिया में बनी-बनाई सड़क पर दोबारा सीसी रोड, घटिया निर्माण सामग्री का खेल

August 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks

जनशिकायतों के निस्तारण के लिए SSP का विशेष अभियान

August 24, 2026

लसुडिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता

August 24, 2026
Visitors
1840154
This Month : 52624
This Year : 412071
Total Users : 1414391
Views Today : 1473
Total views : 5976506
Who's Online : 14
Server Time : 2026-08-24
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.