पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एव अति पु. अधीक्षक कमल मौर्य व उप पु अधी. अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन में आज दिनांक …11/10/2026 को थाना कुठला में आगामी नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना प्रभारी कुठला अखलेश दाहिया की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में क्षेत्र के लगभग 80 से 100 गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के सदस्यों ने सहभागिता ली।बैठक के दौरान सभी नागरिकों को नवरात्रि पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
.नवरात्रि पर्व के दौरान सभी नागरिक आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।
.दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना एवं पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।
.धार्मिक आयोजनों के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं अनुमतियों के अनुसार किया जाए।
.किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक संदेश प्रसारित न करें।
.जुलूस, गरबा एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
.धार्मिक स्थलों एवं दुर्गा पंडालों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा अग्नि सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध किए जाएं।
.महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।
.किसी भी प्रकार की विवादास्पद स्थिति, असामाजिक गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए।
.पर्व के दौरान सभी नागरिक पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
अंत में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिको से शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गयी
रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा







