बीजापुर (छत्तीसगढ़)

जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रसाद गुप्ता ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ परिचयात्मक व समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था, सामुदायिक पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और जनसुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक श्री गुप्ता ने स्पष्ट किया कि आम जनता की सुरक्षा, अपराधों पर त्वरित नियंत्रण और चलित थाना व जनसंवाद के माध्यम से पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों से ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान करते हुए कहा कि बीजापुर पुलिस शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री रविन्द्र कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री अमन कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बासागुड़ा) श्री संजय ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बीजापुर) श्री चन्द्रकांत गवर्ना, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (भोपालपटनम) श्री घनश्याम कामड़े, उप पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी) श्री विनीत साहू, एसडीओपी (कुटरू) श्री बृजकिशोर यादव, एसडीओपी (भैरमगढ़) श्री नवीन एक्का, एसडीओपी (फरसेगढ़) श्री अमन लखीसरानी, उप पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौहान, उप पुलिस अधीक्षक श्री रोशन आहूजा, उप पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रहास एवं रक्षित निरीक्षक श्री बुधेश्वर सिंह सहित समस्त थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी, सायबर सेल प्रभारी व डीआरजी टीम के कमांडर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version