नवांकुर संस्था पैगाम फाउंडेशन द्वारा दीवार लेखन से गूंजा जल संरक्षण व संवर्धन का संदेश
दीवार लेखन के माध्यम से जल की एक – एक बूंद को बचाने के लिए नागरिक होंगे जागरूक- अध्यक्ष पैगाम फाउंडेशन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा “जल गंगा सवंर्धन अभियान” को 19मार्च से प्रारंभ किया है जो कि 30 जून तक संचालित होगा। शासन के इस महत्वकांक्षी अभियान में म.प्र.जन अभियान परिषद द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है तथा अभियान के माध्यम से नागरिकों को जल संवर्धन एवं जल संरक्षण के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत उमरिया जिले के विभिन्न शहर तथा ग्रामीण अंचलों में म0प्र0 जन अभियान परिषद जिला उमरिया की नवांकुर संस्था पैगाम फाउंडेशन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान नगर के चारों तरफ चौंक चौराहे,बस्ती,कलेक्ट्रेट,बस स्टैंड,धार्मिक स्थलों पर बृहद दीवारों पर जल संवर्धन एवं जल संरक्षण संबंधी स्लोगन लिखकर नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
नवांकुर संस्था पैगाम फाउंडेशन के अध्यक्ष योगेश खंडेलवाल ने बताया है कि अधिकतर गर्मियों के दिनों में जल की कमी होने लगती है और अधिकतर यह देखा जाता है की कुछ लोग पानी का गलत उपयोग करते है, बहने देते है, हमें लोगों को बताना है की “जल है तो जीवन है” जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। यह हमारी धरोहर है और हमें इसे बचाये रखना, हम सब की जिम्मेदारी है।नगर के चारों तरफ दीवारों पर स्लोगन लेखन किया गया जिसमें लिखा गया है कि “जल संरक्षण है मेरा सपना।ताकि खुशहाल बने म0प्र अपना।।,”रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून। पानी गए न ऊबरे, मोती, मानुष, चून॥,”दादा – दादी करे गुहार।
जल बचाओ बारंबार।।”,”शिक्षा ज्ञान बढ़ाती है।पानी जान बचाती है।।”
जैसे नारों के माध्यम से जल के प्रति नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
उमरिया से योगेश खंडेलवाल की
रिपोर्टर
