सर्वविप्र महिला समाज द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना की गई।

नवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार, 11 अक्टूबर को बंसीवाला, रामा मैग्नेटो मॉल के सामने कुमकुमार्चन पूजा, कन्या भोज एवं गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद कन्या भोज, डांडिया-गरबा तथा फलाहार एवं भोजन का आयोजन हुआ। पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण माहौल रहा।

समारोह में अध्यक्ष ऋचा पाठक सहित श्रुति पांडेय, गायत्री शुक्ला, वर्षा तिवारी, अंशुल पांडेय, श्वेता शुक्ला, गायत्री तिवारी, प्रेमलता तिवारी, सविता पांडेय, अल्का पांडेय, वर्षा दुबे एवं विजयलक्ष्मी शर्मा सहित समाज की अन्य महिलाओं की सहभागिता रही।

शिखा दुबे, इंदु दीवान, पार्वती दुबे एवं पूजा मिश्रा ने कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में कार्य किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को संजोने के साथ महिलाओं में आपसी सौहार्द, एकजुटता एवं सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देना रहा।

ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
9098970709

Leave A Reply

Exit mobile version