नरसिंहपुर के नेहरू वार्ड में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम सम्पन्न
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में वार्ड प्रस्फुटन समिति नेहरू वार्ड द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत ग्राम विकास पखवाड़ा के अवसर पर स्थानीय झिरना हनुमान मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा जी उपस्थित रहे। मातृशक्तियों द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ के पश्चात श्री शर्मा ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग एवं जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक वातावरण निर्मित करते हैं तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं, जिससे ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के उद्देश्यों को गति मिलती है।
कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष श्रीमती वृंदा ढिमोले, सचिव कु. ओशी कुशवाहा, कोषाध्यक्ष श्रीमती हेमलता सहित श्रीमती रंजिता, श्रीमती गायत्री राजपूत, सुनीता श्रीवास्तव, मुन्नी बाई साहू, कुंती बाई, श्रीमती सोनू सोनी, ममता पटेल, सुनीता, श्रीमती चंदन श्रीवास्तव, प्रभा चौरसिया, भानुमती, मुन्नी यादव, कुंती सेन, शोभा सेन, चंपा बाई काछी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम विकास पखवाड़ा के अंतर्गत सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, जनसहभागिता को सुदृढ़ करना तथा ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के माध्यम से समुदाय को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।
नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट
