नगर पालिका परिषद गरियाबंद के वार्डों में सुशासन तिहार का आयोजन, वार्ड क्रमांक 10 में जनसमस्याओं का हुआ समाधान

 

गरियाबंद। नगर पालिका परिषद गरियाबंद द्वारा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना “सुशासन तिहार – गांव गांव, वार्ड वार्ड” के तहत नगर के सभी वार्डों में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज वार्ड क्रमांक 10 में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष रिखी राम यादव एवं भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नागरिकों को शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री रिखी राम यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और सुशासन तिहार के माध्यम से आम नागरिकों तक सीधे पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। वहीं भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके ने कहा कि सरकार की मंशा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है और इसी उद्देश्य को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में वार्ड के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

नेहरू साहू जिला ब्यूरो पुलिस वाला न्यूज गरियाबंद

Leave A Reply

Exit mobile version