सतना मध्य प्रदेश
सतना 30 सितम्बर 2026/कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बुधवार को आयुक्त नगर निगम डॉ. बी. नागार्जुन गौड़ा एवं संबंधित अधिकारियों के साथ नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित विकास एवं योजना कार्यों के लिए विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने पुराना डिपो क्षेत्र तथा मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित सड़क मार्ग के स्थल का निरीक्षण कर मौके की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रस्तावित कार्यों से संबंधित स्थल, उपलब्ध भूमि एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यों के संबंध में आवश्यक तैयारियां एवं आगामी कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो

Comments are closed.

Exit mobile version