धमतरी में ज्वेलरी रिपेयरिंग दुकान में नकबजनी, दो आरोपी गिरफ्तार।
चोरी की ₹87 हजार की चांदी, तीन मोबाइल और एक्टिवा जब्त, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी।
धमतरी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने ज्वेलरी रिपेयरिंग दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब ₹87 हजार कीमत के चांदी के तीन गलाए हुए टुकड़े, तीन मोबाइल फोन और एक एक्टिवा स्कूटी (CG-04-PE-0115) जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, 11 और 12 अक्टूबर की दरमियानी रात दुकान से करीब 9 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी और ₹6,500 नकद चोरी हुए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चांदी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे जयेश शर्मा (25) और दानेश्वर बनबेर (25) को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
चोरी के सोने की बिक्री में संलिप्त हफीज खान और शेख इस्लाम उर्फ छोटू की तलाश जारी है।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव।
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़।

