इंदौर

यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूक करने लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पलासिया चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह तथा डीसीपी क्राइम एवं यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के NSS छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

अतिरिक्त डीसीपी यातायात विक्रम सिंह रघुवंशी एवं यातायात थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी के निर्देशन में एएसआई हरिराम जोजावरे, प्रधान आरक्षक मुकेश लश्करी और महिला आरक्षक सोनाली सोनी ने छात्रों के साथ वाहन चालकों को जागरूक किया।

इस दौरान रघुवंशी ने युवाओं को यातायात नियमों की जानकारी दी और कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था में युवाओं की अहम भूमिका है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी ने वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा का पालन और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में NSS अधिकारी तपेश सरसोद भी मौजूद रहे

रेिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Comments are closed.