दिनांक- 25.10.2026 को कपड़ा व्यवसायी प्रार्थी प्रदीप जैन पिता स्व. श्री ज्ञानचंद जैन निवासी पंचशील कालोनी छिंदवाड़ा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घर में रखे सोने चांदी के जेवरात व नगद रूपये को दिनांक 02/10/2026 से दिनांक 24/10/2026 के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप.क्र.- 825/26 धारा- 305ए,331(3) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय पांडे के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशीष खरे के मार्गदर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक चौधरी एवं थाना प्रभारी कोतवाली श्री आशीष कुमार धुर्वे के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन कर अपराध के संबंध में दिशा निर्देश दिये। जो उक्त घटना में संदेह के आधार पर प्रार्थी की दुकान के कर्मचारी सुमित उर्फ सुम्मी पिता रामप्रसाद यादव निवासी सनराईज स्कूल के पास लालबाग थाना कोतवाली छिन्दवाडा से सघन पूछताछ की गई जो घटना को स्वीकार करते हुए प्रार्थी के घर से सोने एवं चांदी के जेवरात व नगद रूपये चुराना बताया, जो आरोपी की निशानदेही पर चोरी का मशरूका बरामद किया जाकर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किये गया है।
♦️गिरफ्तार आरोपी-
सुमित उर्फ सुम्मी पिता रामप्रसाद यादव निवासी सनराईज स्कूल के पास लालबाग थाना कोतवाली छिन्दवाडा।
♦️बरामद संपत्ति –
02 नग सोने के हार, 14 जोड़ी चाँदी की पायल, 06 जोड़ी चाँदी की बिछिया, 01 नग हाथ की मेहँदी, 01 नग चांदी का करधन,
कुल बरामद संपत्ति कीमती 5,50,000/- रूपये
♦️महत्वपूर्ण भूमिका –
आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक श्री आशीष धुर्वे, प्र.आर.728 नारायण, लीलाधर, आर. 381 परवेज आजमी, आर.960 अंकित जैन, आर.1069 भास्कर बघेल, आर.650 अनिल बघेल, आर.123 आदित्य नंदनवार, सायबर सेल से प्रआर0 नितिन सिंह, आर0 आदित्य रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ब्यूरो पुलिसवाला छिंदवाड़ा_ अमित मिश्रा
पुलिस अधीक्षक छिंदवाडा द्वारा टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।
