एग्रीस्टेक पंजीयन, पीएम आवास की किस्त, राशन कार्ड और छात्रावास निर्माण सहित विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों को समय–सीमा में निराकरण के निर्देश

गरियाबंद। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर रणबीर शर्मा ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में नागरिकों की मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनदर्शन में जिले के शहरी, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए कुल 51 आवेदन सौंपे।

कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कुछ प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया।

एग्रीस्टेक से पीएम आवास तक, हितग्राहियों ने रखीं अपनी समस्याएं

जनदर्शन में ग्राम फुलझर के अंतुराम भुंजिया ने एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने, ग्राम नहरगांव के तोमश पटेल ने राजस्व संबंधी समस्या, ग्राम खैरझिटी के लच्छुराम ने प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय किस्त दिलाने तथा ग्राम बेहराडीह के राजकुमार ध्रुव ने बिजली बिल से संबंधित समस्या को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया।

इसी प्रकार गरियाबंद निवासी रेमत राम ने पीएम आवास की मांग रखी, जबकि ग्राम बिन्द्रानवागढ़ के मोहन यादव ने राशन कार्ड में नामिनी जोड़ने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम मौहाभाठा के ग्रामीणों ने प्री-मैट्रिक छात्रावास खोलने तथा ग्राम गोंदलबाहरा के लोकेश्वर पटेल ने पट्टा प्रदान करने की मांग कलेक्टर के समक्ष रखी।

कलेक्टर शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार लाभान्वित करने तथा समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनसमस्याओं के निराकरण पर प्रशासन का जोर

जनदर्शन शासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदकों को राहत दिलाने के लिए प्राथमिकता से प्रयास करें, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

Comments are closed.

Exit mobile version