रायपुर। डीसीपी वेस्ट जोन के निर्देशन में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने दीपक कॉलोनी में जुआ फड़ पर दबिश देकर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी अजहरुद्दीन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29 सितंबर 2026 को सूचना के आधार पर दीपक कॉलोनी स्थित बंटी किराना स्टोर के पास घेराबंदी की। मौके पर कुछ लोग ताश पत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹72,300 नगद एवं 52 ताश पत्ती बरामद कर जब्त की। मामले में थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 347/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में करण जुमनानी, योगेश साहू, उत्तम हरिपाल, लक्ष्मीकांत वर्मा, सुनील टंडन, विकास महानंद, धनेश्वर साहू, मुकेश नरवानी, सौरभ जुमनानी, कमल रूपरेला, हरीश बेलानी उर्फ गोलू, रूपेश वर्मा, पवन कस्तूरिया उर्फ बब्बू एवं संकेत टांडी शामिल हैं।

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Comments are closed.

Exit mobile version