WhatsApp Image 2026 04 13 at 19.41.15आज दिनांक 13 4.2026 को बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गा चौक में घूमते हुए दिव्याग बालक मिला जिसे उसके परिजन के बारे में पूछताछ करने पर किसी का नाम नहीं बता पा रहा था जिसकी पता तलाश हेतु मोबाइल के माध्यम से फोटो खींचकर वारिशन का पता तलाश किया गया जिसके तहत दिव्यांग बालक की मां श्रीमती उषा साहू पति जगदीश साहू उम्र 27 वर्ष निवासी बेलखेड़ा थाना बेलखेड़ा जिला जबलपुर हाल लावणी भाटा डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव जो उक्त बच्चे को अपना बच्चा होना बताइ तथा बच्चा भी अपनी मां को देखकर मां के रूप में पहचान किया बच्चे की मां उषा साहू से पूछने पर बताई की वह बच्चे का आधार कार्ड बनवाने जिला कार्यालय कलेक्ट राजनांदगांव आई थी जहां बच्चे के नाम में त्रुटि होने से काम नहीं हो पाया तब बच्चे की जिद करने पर उसकी मां ने बच्चों को रानी सागर चौपाटी झूला झूलाने ले गई जहां बच्चा झूला झूलते हुए उतारकर पैदल कहीं चला गया धूप होने के कारण बच्चों की मां छांव में बैठी रह गई बच्चा अचानक पैदल चलते-चलते शहर अंदर आ गया जिस पर पुलिस की निगाह पढ़ने पर थाना बसंतपुर पुलिस ने अपने साथ सुरक्षित बच्चे को थाना लेकर आए और बच्चे के वारिसान का पता तलाश किया वारिसान के आने पर दिव्यांग बालक कृष्णा साहू उम्र 8 वर्ष को उसकी माता श्रीमती उषा साहू पति जगदीश साहू के सुपुर्द नामा पर दिया गया

ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
क्राइम रिपोर्टर राजा जनक्यानी

Leave A Reply

Exit mobile version